ओबीसी महासभा में रविशंकर राजवाड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कोरिया जिला अध्यक्ष पद पर हुआ मनोनयन

Spread the love

कोरिया/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।

 

संगठन को मजबूत बनाने और ओबीसी समाज की आवाज बुलंद करने की सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सामाजिक एकता एवं समरसता को मिलेगा नया बल

कोरिया/छत्तीसगढ़। ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री रविशंकर राजवाड़े को कोरिया जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 2 नवंबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें आगामी आदेश तक यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, श्री रविशंकर राजवाड़े, पिता श्री सीरस राजवाड़े, निवासी ग्राम अमगुड़ा, एसईसीएल कॉलोनी, बैकुंठपुर, जिला कोरिया को ओबीसी महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती

ओबीसी महासभा ने उम्मीद जताई है कि श्री राजवाड़े अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे। साथ ही समाज की समस्त जातियों के बीच सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उनके मनोनयन से कोरिया जिले में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब जिला स्तर पर सामाजिक गतिविधियों को गति देने, समाज के लोगों को संगठित करने तथा उनके अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

ओबीसी महासभा की ओर से श्री रविशंकर राजवाड़े को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं।

 

 

 

  • Related Posts

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    मुंगेली राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का भव्य संगम, विधायक पुन्नूलाल मोहले और धरमलाल कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   दीप प्रज्वलन के साथ राज्योत्सव का शानदार शुभारंभ, नितिन दुबे सहित कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!