रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती पर बड़ा प्रहार: संयुक्त टीम की दबिश, झारखंड का आरोपी हिरासत में

Spread the love

रायगढ़/विशेष रिपोर्ट 

 

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की गुप्त खेती का भंडाफोड़ किया है। विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग और एफएसएल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान खेतों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का पता चला, जिसे तत्काल नियंत्रण में लेकर साक्ष्य संकलित किए गए। टीम ने मौके को घेरकर विस्तृत जांच शुरू की, जिससे यह संकेत मिले हैं कि मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित न होकर किसी बड़े नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है।

इस कार्रवाई में झारखंड के खूंटी जिले के हडमबनम निवासी 40 वर्षीय मार्शल सांगा को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे मिली जानकारी के आधार पर मामले के अन्य संभावित आरोपियों और कड़ियों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!