छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

Spread the love

बिलासपुर । जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में मंत्री जायसवाल और उनके साथ मौजूद जवान सुरक्षित रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चिरमिरी जा रहे थे। इसी दौरान छठ घाट स्थित मंगलम होटल के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तेज धमाके जैसी आवाज़ सुनते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन मोड़ते समय ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। हालांकि मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित रहे, जिससे समर्थकों और प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली।

  • Related Posts

    मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

    करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!