छत्तीसगढ़ : स्कूटी पर 5 युवकों का खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब छत्तीसगढ़ का एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें पांच युवक स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी पर पहले से ही चार लोग बैठे हुए हैं और पांचवें युवक को जगह न मिलने पर तीन लोगों ने उसे अपने कंधे पर उठा रखा है। इस दौरान एक युवक स्कूटी चला रहा है। सड़क पर हुई इस खतरनाक हरकत को वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लिखा है – “छत्तीसगढ़ में 5 युवा अजीब बाइक स्टंट करते हुए कैमरे में कैद हुए।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख और लाइक कर चुके हैं।

वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा – “इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।” दूसरे ने मजाक में पूछा – “बिलासपुर से तो नहीं हो?” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा – “इसलिए महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं।” किसी ने तो यहां तक कमेंट किया – “छत्तीसगढ़ की तरफ से मां माफी मांगता हूं।”

  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!