कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, उज्ज्वला योजना में 300 रुपए सब्सिडी का बड़ा फैसला

Spread the love

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। अब 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1,580 रुपए में उपलब्ध होगा। इससे पहले 1 जुलाई को कंपनियों ने 58.50 रुपए की कटौती की थी और अगस्त की शुरुआत में 33.50 रुपए घटाए थे। यानी पिछले कुछ महीनों में लगातार कमर्शियल गैस सस्ती हो रही है।

पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो जून में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,723.50 रुपए, अप्रैल में 1,762 रुपए थी। फरवरी में 7 रुपए की मामूली राहत के बाद मार्च में फिर 6 रुपए की वृद्धि हुई थी। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि केवल कमर्शियल सिलेंडर की दरों में ही संशोधन हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ होगा, जो रोजाना खाना बनाने के लिए बड़े सिलेंडर का उपयोग करते हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए हर महीने गैस की कीमतों की समीक्षा की जाती है।

इसी बीच केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक और बड़ा निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपए प्रति सिलेंडर (14.2 किलो) की सब्सिडी देने को मंजूरी दी गई है।

यह सब्सिडी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लागू होगी और अधिकतम 9 बार (रीफिल) तक मिलेगी। 5 किलो सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह सब्सिडी अनुपातिक रूप से लागू होगी।

सरकार इस फैसले पर कुल 12,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। गौरतलब है कि उज्ज्वला योजना मई 2016 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। 1 जुलाई 2025 तक देशभर में करीब 10.33 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!