साल का दूसरा और आख़िरी चंद्रग्रहण: पूरे भारत ने देखा 82 मिनट तक ब्लड मून का अद्भुत नज़ारा

Spread the love

नई दिल्ली । सोमवार रात पूरे भारत में साल का दूसरा और आख़िरी चंद्रग्रहण देखा गया। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण यानी ब्लड मून था, जो 82 मिनट तक चला। खगोल विज्ञान के लिहाज़ से यह बेहद खास अवसर रहा क्योंकि साल 2022 के बाद पहली बार इतना लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण भारत से दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार, चंद्रग्रहण रात 9 बजकर 56 मिनट पर शुरू हुआ और 1 बजकर 28 मिनट तक चला। कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट रही, जिसमें 82 मिनट तक पृथ्वी ने पूरी तरह से चांद को ढक लिया। इस दौरान चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई दिया, जिसे आमतौर पर ब्लड मून कहा जाता है।

कैसे होता है ब्लड मून?

दरअसल, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो उसकी छाया चांद पर पड़ती है। इसी वजह से चांद का रंग बदलकर लालिमा लिए नारंगी दिखाई देता है। यह दृश्य खगोल प्रेमियों के लिए अद्वितीय रहा।

2018 के बाद पहली बार पूरे देश से दिखाई दिया

विशेषज्ञों के मुताबिक, 27 जुलाई 2018 के बाद यह पहला मौका था जब पूरे भारत के हर हिस्से से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया। लोग इसे नंगी आंखों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के देख सके। वहीं, टेलिस्कोप और दूरबीन की मदद से यह नजारा और भी साफ नज़र आया।

अन्य देशों में भी दिखा खगोलीय नजारा

भारत के अलावा यह खगोलीय घटना एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप समेत कई हिस्सों में देखी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि एशिया और ऑस्ट्रेलिया में यह दृश्य सबसे देर तक और शानदार तरीके से दिखाई दिया क्योंकि उस समय वहां चांद आसमान में ऊंचाई पर था। वहीं, यूरोप और अफ्रीका के लोग इसे केवल चांद निकलते समय कुछ देर के लिए ही देख पाए।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!