सुकमा में CRPF के जवानों ने टीम इंडिया की जीत पर मनाया जश्न

Spread the love

सुकमा । एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौंवीं बार एशियाई चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस शानदार उपलब्धि पर सुकमा स्थित 74वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवान भी उत्साह और जोश से झूम उठे। जवानों ने अपने-अपने ठिकानों पर देशभक्ति गीत गाते हुए और नारे लगाकर भारतीय टीम को सलाम किया। उन्होंने इस जीत को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता उनके मनोबल और उत्साह को और मजबूत करने वाली है।

जवानों ने कहा कि टीम इंडिया की यह जीत न केवल खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का संदेश भी है।

  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!