त्योहारी सीजन में 18 और 14 कैरेट गहनों की बढ़ेगी मांग, सोने के बढ़ते दामों से खरीदारों को मिलेगी राहत

Spread the love

त्योहारी सीजन की आहट के साथ ही बाजारों में पारंपरिक रौनक लौट आई है। हालांकि सोने के दाम तेजी से बढ़ते हुए खरीदारों की जेब पर असर डाल रहे हैं, लेकिन कम कैरेट वाले हालमार्क गहनों की उपलब्धता इस बार राहत दे सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार 22 कैरेट के बजाय 18 और 14 कैरेट गहनों की बिक्री में खासा इजाफा होगा।

कुछ समय पहले तक 22 कैरेट (916) गहनों का बाजार में दबदबा था, लेकिन अब 18 कैरेट (750) और 14 कैरेट (585) की मांग तेजी से बढ़ रही है। जुलाई में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने 9 कैरेट (375) गहनों को भी मान्यता दी है। हालांकि यह श्रेणी अभी बाजार में उपलब्ध नहीं है और इस साल इसके लोकप्रिय होने की संभावना कम है।

इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सोनी के मुताबिक, दीपावली तक सोने के दाम सवा लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में बजट को ध्यान में रखते हुए खरीदार 18 और 14 कैरेट गहनों की ओर रुख करेंगे, जिससे पारंपरिक खरीदारी की आदत भी बनी रहेगी और खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

सरकार ने हालमार्किंग के दायरे को बढ़ाकर 22, 18, 14 और 9 कैरेट सभी श्रेणियों में आधिकारिक मार्किंग अनिवार्य कर दी है। इससे खरीदार न केवल बजट के अनुसार गहने चुन सकेंगे, बल्कि उनकी शुद्धता पर भी भरोसा कर पाएंगे।

फैशन ज्वैलरी में दिखेगा 9 कैरेट का ट्रेंड
विशेषज्ञों का मानना है कि 9 कैरेट गहनों की शुरुआत फैशन ज्वैलरी से होगी, जिसमें सोने की मात्रा केवल 37.5% होती है। यह श्रेणी अगले साल तक उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो सकती है, जो हल्के और डिज़ाइनर गहनों को प्राथमिकता देते हैं।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!