सुबह दूध में डालकर खा लें ये 4 ड्राई फ्रूट्स, दूर हो जाएगी शरीर की सारी कमजोरी, भरपूर मिलेगी ताकत

Spread the love

सुबह जगने के बाद जब भूख लगे तभी खाना चाहिए, लेकिन ये खाना दिन का सबसे पौष्टिक और हेल्दी फूड होना चाहिए। कुछ लोग नाश्ते में तला-भुना या ज्यादा मीठा खा लेते हैं। सुबह ऐसे खाने से बचना चाहिए। अगर आप हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो आज हम आपको मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी बता रहे हैं। जिसे सिर्फ दूध में डालकर तैयार किया जा सकता है। कुछ दिनों तक लगातार ये नाश्ता करने से शरीर में आ रही कमजोरी को दूर किया जा सकता है। जानिए इसे कैसे तैयार करें और इसमें क्या-क्या डालते हैं।

ताकत से भरपूर नाश्ता
इस नाश्ते में दूध शामिल किया जाता है। 1 गिलास दूध को एक पैन में उबलने के लिए रख दें। दूध में 2-3 अंजीर को टुकड़ों में तोड़कर डाल दें। इसी दूध में 8 मुनक्का बीज निकालकर डाल दें। अब इसमें 2 खजूर डाल दें और उबलने दें। अब इसमें 1 मुट्ठी सूखे भुने हुए मखाने मिला दें। आप चाहें तो बिना भुने हुए मखाने भी डाल सकते हैं। गैस बंद कर दें। दूध जब हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें 1 मुट्ठी कॉर्नफ्लेक्स डाल दें। आप चाहें तो उबलते वक्त ही इसमें 1 मुट्ठी ओट्स या दलिया भी डाल सकते हैं।

दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी
अब सारी चीजों को हल्का ठंडा होने दें। आप इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें और हल्का गुनगुना होने पर खाएं। ये नाश्ता सुपर हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलेगा। पाचन बेहतर होगा और लंबे समय तक पेट भरा रहेगा। आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स बदल-बदलकर डाल सकते हैं।

इन ड्राई फ्रूट्स का भी करें इस्तेमाल
किसी दिन किशमिश, भीगे बादाम और अखरोट डालकर खाएं। किसी दिन काजू, छुहारा और पिस्ता डालकर खा सकते हैं। मखाने की जगह कभी पोस्ता दाना या गर्मियों में गोंद कतीरा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे शरीर को भरपूर ताकत मिलेगी और कुछ ही दिनों में कमजोरी दूर हो जाएगी। खास बात ये है कि इस नाश्ते को तैयार करने में आपको 10 मिनट लगेंगे।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!