कूलर और छत पंखा दोनों चला कर सोने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, कोई दिक्कत होती है क्या

Spread the love

गर्मी के बढ़ते प्रकोप की वजह से लोगों के घरों में भी कूलर और पंखे का यूज बढ़ता जा रहा है। जहां कुछ लोग दिन भर पंखा चलाते हैं, तो वहीं कुछ लोग दिन भर कूलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोग गर्मी से छुटकारा पाने के चक्कर में कूलर और छत पंखा, दोनों को एक साथ ऑन कर देते हैं। अगर आप भी रात में सोते समय कूलर और छत पंखा, दोनों चलाकर सोते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए। आइए जानते हैं क्यों

खराब हो सकता है एयर फ्लो
सबसे पहले ये समझते हैं कि आखिर कूलर काम कैसे करता है? कूलर कमरे को ठंडा करने के लिए बाहर से हवा खींचता है और फिर इसी हवा को ठंडा कर पूरे कमरे में फैला देता है। वहीं, छत वाला पंखा कमरे में पहले से फैली हुई हवा को खींचकर फैलाता है। जब आप इन दोनों चीजों को एक साथ चलाते हैं, तो आपके कमरे में मौजूद हवा का सारा फ्लो खराब हो सकता है।

कमरे को ठंडा रखने के लिए क्या करना चाहिए?
कूलर और पंखे के काम करने के तरीके के बारे में जानने के बाद अब हम आपको बताएंगे कि आप अपने कमरे को ठंडा कैसे रख सकते हैं। आप पहले थोड़ी देर के लिए कूलर चला सकते हैं जिसकी वजह से आपके कमरे में ठंडक हो जाएगी। इसके बाद आप कूलर ऑफ कर पंखा चला सकते हैं, जो कमरे में मौजूद ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाने का काम करेगा।

गौर करने वाली बात
जब लोग कूलर और पंखा दोनों एक साथ चलाते हैं, तो कूलर की हवा पंखे से टकराकर हवा को काटती है जिसकी वजह से कमरा ठीक तरह से ठंडा नहीं हो पाता। इसके अलावा दोनों इलेक्टॉनिक आइटम्स को एक साथ चलाने की वजह से आपका बिजली का बिल भी ज्यादा आएगा।

डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!