सुमर दास की कलम से……✍🏻
सरगुजा । सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत बरगई में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत सचिव सिलियास किसपोट्टा ने ग्रामवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें अपने गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर सचिव ने ग्रामवासियों से कहा कि पेयजल, सड़क निर्माण, नाली निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए योजनाएं तैयार कर उन्हें जनपद पंचायत में प्रस्तुत किया जाए, ताकि विकास के कार्य शीघ्र शुरू हो सकें।

कार्यक्रम में भाजपा नवानगर मण्डल के उपाध्यक्ष सुमर दास, ग्राम पंचायत बरगई की सरपंच निर्जला सिंह, रोजगार सहायक शेखर सिंह, पंच एवं अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।








