सुमर दास की कलम से……✍🏻
सीतापुर । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री राम कुमार टोप्पो जी ने नवानगर मंडल के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

विधायक श्री टोप्पो ने अपने दौरे के दौरान मोतीपुर, बरगवा, नान दमाली, बड़ा दमाली, पम्पापुर, खजुरी और नवानगर सहित कई गांवों में स्थित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से प्रदेश की खुशहाली और जनता की भलाई की प्रार्थना की।
क्षेत्रवासियों से मिले, दिया भरोसा
दर्शन के उपरांत विधायक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। विधायक के पहुंचने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
भाजपा पदाधिकारी भी रहे साथ
अवसर पर विधायक के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें नवानगर मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालनाथ यादव, मोतीपुर शक्ति केंद्र प्रभारी राजू राजवाड़े, सत्य नन्द वीसी, सुनीता पैकरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।








