बिलासपुर (छत्तीसगढ़) : वचन न्यूज़ परिवार की ओर से समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई। इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर पर वचन न्यूज़ परिवार भारत के संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त करता है।
गणतंत्र दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है, जिनके प्रयासों से भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है और राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी, अनुशासन व एकजुटता के साथ योगदान देने की प्रेरणा देता है।
वचन न्यूज़ परिवार मानवता की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखने के संकल्प के साथ सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।








