रायगढ़ जिले में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी, हजारों का सामान ले गए चोर

Spread the love

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।

रात में बदला सीसीटीवी कैमरों का एंगल
मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया निवासी व्यवसायी दीपक अग्रवाल की ग्राम ऐडू पुल के पास किराना दुकान है। 25 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 1 बजे उसने मोबाइल फोन से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पाया कि बाहर का कैमरा ऊपर की ओर घुमा दिया गया था और अंदर का कैमरा बंद कर दिया गया था। इस पर चोरी की आशंका हुई।

दीपक ने चौक में स्थित एक परिचित दुकानदार को फोन कर दुकान की स्थिति देखने को कहा। उस समय सामने से जानकारी मिली कि दुकान के पास सड़क किनारे एक कार खड़ी है।

ताला तोड़कर सामान चोरी
पीड़ित दीपक अग्रवाल तुरंत अपने भाई के साथ दुकान पहुंचा। वहां पहुंचने पर देखा कि दुकान का मुख्य ताला टूटा हुआ है। जब अंदर जाकर जांच की गई तो पाया कि दुकान से 7 कट्टा महुआ (कीमत लगभग 18 हजार रुपये) और 6 पेटी तेल (कीमत लगभग 9 हजार रुपये) समेत कुल 27 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी हो चुका है।

पुलिस की जांच जारी
चोरी की सूचना पर खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!