रायपुर में स्टील फैक्ट्री हादसा: 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के निर्माणाधीन प्लांट में काम चल रहा था। इस दौरान भारी मशीनरी का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में दर्जनभर से अधिक मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

6 की मौत, 6 गंभीर घायल

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने इनमें से दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि मलबे में अभी भी मजदूर दबे हो सकते हैं।

फैक्ट्री परिसर में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर चीख-पुकार करते हुए मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बचाव दल मलबे में दबे मजदूरों को निकालने में जुटा हुआ है। वहीं, स्थानीय प्रशासन भी राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा है।

फैक्ट्री प्रबंधन चुप, सुरक्षा लापरवाही के आरोप

घटना को लेकर अब तक न तो फैक्ट्री प्रबंधन और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। मजदूरों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी और इसी लापरवाही के चलते इतना बड़ा हादसा हुआ है।

श्रमिक संगठनों की नाराजगी

हादसे को लेकर श्रमिक संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग उठ रही है।

मृतकों की पहचान जारी

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पूरी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटा है। वहीं, अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी है।

  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!