12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 12 जनवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

Spread the love

मेष राशि-
आज आपके बिगड़े काम बनेंगे. साथ ही आर्थिक समस्या का समाधान होगा. इसके अलावा उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे.

वृषभ राशि-
इस राशि वालों को आज मिलेजुले परिणाम मिलेंगे. नौकरीपेशा वाले लोग संभलकर चलें, नहीं तो नुकसान हो सकता है. हालांकि, व्यापारियों के लिए ये समय ठीक है.

मिथुन राशि-
आज सावधान रखकर चलना होगा. खासकर, स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. आज पारिवारिक खर्च अधिक होगा. इसके अलावा धन लाभ के योग कम हैं.

कर्क राशि-
मिलाजुला समय होने से मन कुछ अशांत रहेगा. हालांकि, घबराने वाली कोई बात नहीं है. सब कुछ अच्छा ही होगा. व्यवसाय आज अच्छा चलेगा.

सिंह राशि-
उन्नति के अवसर मिलने से प्रसन्नता रहेगी. दिन खत्म होने से पहले बाहर गांव की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो सुखद रहेगी.

कन्या राशि-
समय का सदुपयोग करने से परिणाम अनुकूल मिलेंगे. नौकरीपेशा दिनभर व्यस्त रहेंगे. इसके अलावा आज कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है.

तुला राशि-
आज हर काम को लेकर सावधान रहना आपके लिए हितकर रहेगा. खासकर, पारिवारिक विवाद से बचकर चलें. शत्रु वर्ग आज आपके ऊपर हावी हो सकते हैं.

वृश्चिक राशि-
समय अनुकूल होने से हर काम में सफलता मिलेगी. व्यापारियों के लिए भी सुखद वातावरण रहेगा. स्त्री पक्ष से आज वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा.

धनु राशि-
समय का ध्यान रखकर कार्य करेंगे तो लाभ होगा. हालांकि, आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा. नौकरीपेशा जातक व्यस्त रहेंगे. स्वास्थ्य की बात करें तो वो आज 12 जनवरी 2026 को ठीक रहेगा.

मकर राशि-
आज किसी भी काम में लापरवाही न दिखाएं, नहीं तो नुकसान होगा. नौकरीपेशा वालों को आज ज्यादा सतर्क रहना होगा. शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी हो सकते हैं.

कुंभ राशि-
सोच-विचार के किए गए कार्यों से लाभ होगा. हालांकि, पारिवारिक विवाद से बचकर चलना होगा. साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. आज खर्च अधिक होगा, इसलिए सावधान रहें.

मीन राशि-
आज घर का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही सभी इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी. हालांकि, शत्रु सक्रिय रहेंगे, जिनसे बचकर रहना होगा.

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!