ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

Spread the love

 

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। विशेष रिपोर्ट।

 

 

बोर से टंकी तक नहीं चढ़ रहा पानी, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनी; पीएचई विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्रामीणों को घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई पानी टंकी ग्राम धूमाभाठा में ग्रामीणों के लिए अब तक उपयोगी साबित नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार, टंकी का निर्माण होने के बाद भी आज तक इससे घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। वहीं, टंकी परिसर में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बोर से पानी ऊपर स्थित टंकी तक पहुंच ही नहीं रहा है। इसके कारण जलापूर्ति की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। घर-घर पानी पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई इस व्यवस्था का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तकनीकी खामियों को दूर कर बोर से टंकी तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि नियमित जलापूर्ति शुरू हो सके।

सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग

 

पानी टंकी परिसर में बाउंड्रीवॉल नहीं होने को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि टंकी और उसके आसपास के परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस दिशा में भी जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने विभाग से की जल्द पहल की अपील

 

इस मामले में ग्रामीण मुरलीधर नायक पूर्व पंच, वार्ड क्रमांक 4 पंच पिंकिला मानिकपुरी, धनमति सीदार, नरेंद्र यादव,पिंटू मानिकपुरी सहित कई ग्रामीणों ने पीएचई विभाग एवं संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

ग्रामीणों की मांग है कि पानी टंकी तक बोर से पानी पहुंचाने की समस्या का समाधान किया जाए, परिसर में बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और जल्द से जल्द घर-घर पेयजल की आपूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि गांव के लोगों को योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।

 

अब देखना होगा कि संबंधित विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्राम धूमाभाठा में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

 

 

 

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 5 नवंबर 2026 : कन्या और धनु राशि के जातकों को लाभ और उन्नति का मौका, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love      Aaj Ka Rashifal 5 नवंबर 2026       मेष राशिफल   आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज…

    Aaj Ka Rashifal 04 November 2026: आज बन रहा त्रिग्रही योग; वृश्चिक और तुला राशि वालों को निवेश से लाभ के योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 04 November 2026     मेष राशिफल   आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी सफलता मिल सकती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!