रायपुर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान कनेक्शन से पर्दा उठा

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी तस्कर समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग पाकिस्तान के नेटवर्क के जरिए अफगान हेरोइन को भारत में सप्लाई करता था और कई राज्यों में इसकी डिलीवरी करता था।

मुख्य आरोपी लवजीत सिंह उर्फ बंटी, जो इस रैकेट का सरगना है, ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसके संबंध पाकिस्तान के कई ड्रग पैडलरों से हैं, जिनके माध्यम से अफगानिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब के रास्ते भारत में तस्करी की जाती थी। इस ड्रग सिंडिकेट के तार छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी फैले हुए हैं।

पुलिस को आरोपियों के पास से यूके, मलेशिया, ताइवान और पाकिस्तान की इंटरनेशनल रोमिंग वाले सिमकार्ड मिले हैं, जिनका इस्तेमाल वे सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचते हुए इंटरनेशनल कॉल्स और ड्रग नेटवर्क चलाने के लिए करते थे। साथ ही इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बैंक खातों में हुए पैसों के लेनदेन के भी सबूत मिले हैं।

फिलहाल सरगना लवजीत सिंह, सुवित श्रीवास्तव और जुनैद खान उर्फ सैफ चिला को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए ग्राहकों से बात कर लोकेशन भेजते थे और पहले से तय स्थान पर ड्रग्स की पुड़िया छोड़ दी जाती थी। ग्राहक वहां से माल उठा लेते थे।

इस मामले की जांच अब राज्य की एटीएस और केंद्रीय जांच एजेंसियां भी करेंगी। साइबर सेल इन सिमकार्ड और डिजिटल लेनदेन के जरिए नेटवर्क के विस्तार की पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य ग्राहकों और सहयोगियों से भी पूछताछ की जाएगी।


  • Related Posts

    नवानगर में योग का जनसैलाब: भाजपा मंडल के नेतृत्व में गूंजा संकल्प— “करो योग, रहो निरोग”

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नवानगर में भाजपा नवानगर मंडल द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया…

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!