क्या थानेदार ही टायर चोर है? थाने से टायर चोरी का खुलासा नहीं, उल्टा पत्रकार को किया गिरफ्तार!

Spread the love

 

 

बसंतपुर थाने से टायर चोरी के मामले में अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन सवाल उठाने वाले पत्रकार पर ही कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर लोगों में नाराजगी और कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

 

रायपुर । बलरामपुर-रामानुजगंज । विशेष रिपोर्ट

 

 

जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र से एक बार फिर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना परिसर से कथित रूप से टायर और धान गायब होने के मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है, लेकिन इस पूरे मामले को उजागर करने वाले पत्रकार पर ही कार्रवाई कर गिरफ्तारी किए जाने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार, बसंतपुर थाना में पहले से जब्त वाहन से टायर गायब होने और पुलिस कस्टडी से धान कम होने का मामला सामने आया था। इस खबर को स्थानीय पत्रकार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद लोगों ने थाना सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर कई सवाल उठाए थे।

इसी बीच थाना बसंतपुर द्वारा पत्रकार रामहरी गुप्ता के खिलाफ धारा 308 (2)(6) धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की सूचना जारी कर दी गई। गिरफ्तारी सूचना पत्र में आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने का उल्लेख किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि थाना परिसर से चोरी या सामान गायब होने जैसे गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार पर कार्रवाई करना कई सवाल खड़े करता है।

 

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि थाना परिसर ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर कैसे भरोसा किया जाए। वहीं पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका सच सामने लाने की होती है और यदि खबर प्रकाशित करने पर ही कार्रवाई होने लगे तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार माना जाएगा।

 

फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। लोग मांग कर रहे हैं कि थाना से गायब हुए सामान की निष्पक्ष जांच हो और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!