खमरछठ पर्व : संतान सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत

Spread the love

सुमर दास के कलम से…….✍🏻

छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं में खमरछठ (षष्ठी तिथि) का विशेष महत्व है। इस दिन माताएं और बहनें संतान की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखती हैं।

इस अवसर पर घर के आंगन में मिट्टी का छोटा तालाब बनाया जाता है। उसमें खंभा गाड़कर, किनारे कासी के फूल सजाए जाते हैं। पहले समय में यह पूजा तालाब किनारे और आसपास के वृक्षों के बीच की जाती थी। चूंकि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए खेती से जुड़ी हर वस्तु पूजनीय मानी जाती है।

पसहर चावल इस पर्व की विशेषता है। यह बिना हल चलाए, बिना जोती हुई भूमि पर अपने आप उगता है। इसलिए इसी चावल को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाता है। साथ ही छै प्रकार की भाजी, भैंस का दूध, दही और घी इस व्रत में प्रमुख रूप से उपयोग किए जाते हैं।

कहावत भी प्रसिद्ध है – “छत्तीसगढ़ के भाजी, जेमा भगवान घलव राजी।”
माताएं छै प्रकार की भाजी और पसहर चावल का भोग बनाकर ग्रहण करती हैं। मिट्टी की चूकिया में छ प्रकार के अन्न और महुआ भरा जाता है। महुआ को गुड़ में पका कर खाने की परंपरा भी इस दिन निभाई जाती है।

बरसात के मौसम में स्वास्थ्य की दृष्टि से ये सभी खाद्य पदार्थ अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं। मुनगा भाजी पाचनतंत्र को दुरुस्त रखती है और पसहर चावल भी शरीर के लिए गुणकारी होता है।

छत्तीसगढ़ के हर त्योहार और परंपरा के पीछे वैज्ञानिक और स्वास्थ्यवर्धक कारण छिपे हैं। बुजुर्गों की यह ज्ञान-समृद्ध परंपरा आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित करने का माध्यम है।

आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी भाषा, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित रखें ताकि छत्तीसगढ़ की पहचान कभी धुंधली न हो।


  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!