शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरगई में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न

Spread the love

सुमर दास की कमल से…….✍🏻

अंबिकापुर/सरगुजा। आज 15 अगस्त को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरगई में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुमर दास, जनपद सदस्य एश्वर्या सिंह एवं सरपंच निर्जला सिंह उपस्थित रहे।



कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर शाला की प्रधान पाठक शांति एक्का, स्कूल के सभी शिक्षक-कर्मचारी, ग्रामवासी, माताएँ-बहनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। पूरा वातावरण देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। समारोह का समापन हर्ष और उत्साह के साथ किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!