छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार वापसी, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दी है। प्रदेश भर में बीते 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है, वहीं अब आगामी दिनों में तेज बारिश की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी कर दी है। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह तक लगातार बना रहा, जिससे शहर का मौसम सुहावना हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 23 जुलाई से 26 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान राज्य के एक से दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 22 से 26 जुलाई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।

वज्रपात और तेज हवाओं का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने यह भी चेताया है कि कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

सावन की झड़ी अगले कुछ दिनों तक रहेगी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, सावन की झड़ी अगले पांच दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। लगातार बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर खुशी है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना भी जताई जा रही है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वज्रपात से बचने के लिए खुले स्थानों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। वहीं प्रशासन को भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

  • Related Posts

    जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

    10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    Spread the love

    Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!