छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया है। इस बार 14 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार रेनू पिल्लई को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सुब्रत साहू को प्रशासन अकादमी में पदस्थापित करते हुए राजस्व मंडल का अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दोनों अधिकारी नए मुख्य सचिव से वरिष्ठ हैं, इसी कारण उन्हें मंत्रालय से बाहर की जिम्मेदारी दी गई है।
राजनांदगांव को मिला नया कलेक्टर
जिले में भी प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जितेंद्र यादव को राजनांदगांव का नया कलेक्टर बनाया गया है। वर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी जगह नई पदस्थापना की गई है।







