तोरवा नाका मुक्तिधाम का निरीक्षण सर्व बंग समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद

Spread the love

तोरवा नाका बिलासपुर– आज सर्व बंग समाज के कोऑर्डिनेटर सुजीत मित्रों के नेतृत्व में तोरवा नाका बिलासपुर मैं स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुक्तिधाम का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के अध्यक्ष पल्लव धार, प्रदेश महासचिव पार्थो चक्रवर्ती, प्रदेश संरक्षक आर. एन. नाथ एवं ए. के. गांगुली, प्रदेश सलाहकार अचिंतो कुमार बोस उपस्थित रहे।

महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिला अध्यक्ष पूर्ति धर, महिला सचिव कल्पना डे, अनामिका चक्रवर्ती, गीता दत्त, सरस्वती नाथ तथा भाग्यलक्ष्मी सहित समाज की अन्य महिला सदस्याएं भी निरीक्षण में शामिल हुईं।

समाज के वरिष्ठ सदस्य जूलिका अधिकारी, प्रणव बनर्जी तथा गंगाधर डे की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। निरीक्षण का उद्देश्य मुक्तिधाम की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधारों हेतु सुझाव एकत्र करना था।

समाज की ओर से यह पहल स्वच्छता, सुव्यवस्था तथा सांस्कृतिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Related Posts

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

मुंगेली में पत्रकारों के सम्मान पर सवाल! उपमुख्यमंत्री के दीपावली उपहार में किसने तय की अपनों की सूची?

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   चुनिंदा पत्रकारों तक पहुंची मिठाई की सौजन्य भेंट, बाकी पत्रकारों के हिस्से आई मायूसी! मंत्री की मंशा पर नहीं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!