भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान में जिएं
ओशो बताते हैं कि खुशी केवल वर्तमान में मिलती है। व्यक्ति अतीत की यादों और भविष्य की चिंताओं में उलझा रहता है, तो खुश रहना भूल जाता है। वर्तमान क्षण में पूरी सजगता के साथ जिएं। कुछ समय स्वयं के लिए निकालें, तो जीवन सुंदर महसूस होता है।
खुद की कमियों को स्वीकार करें
ओशो के अनुसार, खुद को पूरी तरह स्वीकार करना आत्मप्रेम की शुरुआत है। अपनी गलतियों, कमियों और कमजोरी को स्वीकार करें। खुद की आलोचना करना बंद कर खुद से प्यार करना सीखें। यह आपको आंतरिक शांति देगी।
अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करें
ओशो कहते हैं कि रचनात्मकता और खुला संवाद ही सच्ची खुशी का आधार है। अपनी भावनाओं और विचारों को दबाएं नहीं। कोई शौक अपनाएं, अपनी बात कहें और अपने भीतर की ऊर्जा को सकारात्मक रूप से व्यक्त करें।
मेडिटेशन को आदत बनाएं
ध्यान मन को शांत कर भीतर की खुशी से जोड़ता है। रोज 10-15 मिनट सांसों पर ध्यान देकर मन हल्का और संतुलित किया जा सकता है। ध्यान हमें बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर रहने से मुक्त करता है।
इच्छाओं का बोझ कम करें
ओशो कहते हैं कि अनगिनत इच्छाएं दुख का कारण बनती हैं। सरलता अपनाएं, जरूरी और गैरजरूरी इच्छाओं में फर्क करें। अनावश्यक चाहतों को छोड़कर जीवन को हल्का बनाएं। संतुष्टि ही सच्ची खुशी का मार्ग है।