शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरगई में आयोजित हुआ पालक-शिक्षक बैठक, बच्चों की शिक्षा को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Spread the love

सुमर दास की कलम से…..✍🏻

बरगई, 6 अगस्त 2025 – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरगई, जिला सरगुजा, ब्लॉक अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में आज पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई में सुधार लाना और पालकों की भूमिका को मजबूत बनाना था। शिक्षकों ने उपस्थित पालकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के महत्व को समझाया और यह भी बताया कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई में किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं।

इस अवसर पर भाजपा नवानगर मंडल के उपाध्यक्ष श्री सुमर दास, बूथ अध्यक्ष श्री भविष्य प्रकाश पैकरा, विद्यालय अध्यक्ष श्री सागर दास, प्रधान पाठक श्रीमती शांति एक्का, शिक्षक श्री सतीश कुमार पाण्डेय, श्रीमती विनाविनीता मिंज, श्रीमती ब्रिजीत टोप्पो सहित ग्राम बरगई के अनेक पालक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    थाने में चोरी या व्यवस्था में सेंध? सुरक्षा के सबसे सुरक्षित दायरे में ही उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love  पुलिस थाने के भीतर हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर खड़े किए सवाल, लापरवाही या अंदरूनी मिलीभगत—जांच के घेरे में पूरा तंत्र  …

    भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद, बिना अनुमति चल रहा भट्टा; पुलिस ने दिया नोटिस, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

    Spread the love

    Spread the love  डुमरिया में कोयला माफिया का जाल बेनकाब, बिना दस्तावेज भट्टा संचालन पर पुलिस सख्त; माइनिंग विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल     भटगांव (सूरजपुर)   सूरजपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!