अजीत पवार के निधन पर आया PM मोदी का पहला बयान, जानें उन्होंने क्या कहा

Spread the love

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार का बुधवार को एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। वह सुबह मुंबई से अपने गृहनगर बारामती के लिए एक चार्टर्ड विमान से रवाना हुए थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया, जिसमें अजीत पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि दुर्घटनास्थल पर विमान के टुकड़े बिखर गए और चारों ओर घना धुआं फैल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। एपायलट ने रनवे के पास खराब दृश्यता (विजिबिलिटी) की जानकारी दी थी। लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई और यह दर्दनाक हादसा हुआ।

अजीत पवार के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा कि अजीत पवार एक जमीनी नेता थे, जिनका जनता से गहरा जुड़ाव था और उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की निस्वार्थ सेवा की। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की।

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!