सुमर दास की कलम से……✍🏻
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि
सीतापुर । 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर सीतापुर विधानसभा के नवानगर मंडल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री बालीचरण यादव ने की।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाकर न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी, बल्कि पूरे विश्व को भारत की महान संस्कृति और मूल्यों से परिचित कराया।
इसी अवसर पर देश के द्वितीय प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित लाल बहादुर शास्त्री को भी स्मरण किया गया। मंडल अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि शास्त्री जी का दिया हुआ नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी राष्ट्र को प्रेरणा देने वाला है। उनकी सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प सभी के लिए अनुकरणीय हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष बाल नाथ यादव, महामंत्री भोले ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।







