दशहरा से पहले नगर पंचायत बिल्हा की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

51 दुकानदारों पर जुर्माना, 6200 रुपये वसूले

बिल्हा। दशहरा त्योहार के मद्देनज़र नगर पंचायत बिल्हा ने स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए। बुधवार को नगर पंचायत टीम ने बाजार में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 51 दुकानों पर जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई गंदगी फैलाने और कचरा सड़क पर फेंकने की शिकायतों के बाद की गई। नगर पंचायत को इस कार्रवाई से कुल 6200 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

दुकानदारों को बार-बार किया गया था सचेत

नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, त्योहार से पहले लगातार दुकानदारों को सूचना दी जा रही थी कि कचरा कचरा गाड़ी में ही डालें और सड़क या सार्वजनिक स्थान पर न फेंकें। चेतावनी के बावजूद कई दुकानदार नियमों की अनदेखी करते पाए गए। जिसके चलते बुधवार को बाजार में फल दुकानदारों, कपड़ा दुकानों और ठेले वालों पर अलग-अलग राशि का जुर्माना लगाया गया।

  • कई दुकानों से ₹200-₹200
  • कुछ दुकानों से ₹100-₹100
    इस प्रकार कुल 6200 रुपये वसूले गए।

आज भी निगरानी जारी

त्योहार के दिन गुरुवार को भी नगर पंचायत और पुलिस की टीम बाजार में सख्त निगरानी रखे हुए है। अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले माहौल में गंदगी और पॉलिथीन का बेतरतीब इस्तेमाल दुर्घटना का कारण बन सकता है। यदि कोई व्यक्ति इस्तेमाल किए गए पॉलिथीन को सड़क पर फेंक देता है तो उस पर वाहन या लोगों के पैर पड़ने से फिसलने और भगदड़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

नागरिकों से अपील

नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि:

  • पॉलिथीन मुक्त विकल्प जैसे कपड़े या कागज के बैग का प्रयोग करें।
  • यदि पॉलिथीन का प्रयोग करें तो सामान निकालने के बाद उसे सड़क पर न फेंकें, बल्कि कचरा डिब्बे में डालें।
  • नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!