Raipur Railway Station Attack – दिनदहाड़े पार्किंग स्टाफ पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Spread the love

तीन बदमाशों ने गल्ला लूटने की कोशिश में पार्किंग कर्मचारियों पर किया चाकू-हॉकी से हमला, आरोपी फरार

भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन परिसर में लुटेरों का आतंक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। Raipur Railway Station की पार्किंग में शनिवार को तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर पार्किंग स्टाफ से गल्ला छीनने की कोशिश की। जब कर्मचारियों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने हॉकी स्टिक और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

CCTV फुटेज में दिखे तीन आरोपी युवक, हाथ में थे चाकू और डंडे

Ganj Thana क्षेत्र में हुई इस वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन युवक पीली, नीली और गुलाबी टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बदमाश गाली-गलौच और मारपीट शुरू करता है, जिसके बाद बाकी दो साथी मिलकर चाकू और हॉकी से हमला करते हैं। हमला इतनी तेजी से हुआ कि स्टाफ को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हमले के बाद मचा हड़कंप, दहशत में आए कर्मचारी और राहगीर

इस हमले से पार्किंग परिसर और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। कई राहगीर डर के मारे वहां से भाग खड़े हुए। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनका मकसद गल्ला लूटना ही था।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, CCTV फुटेज से पहचान में जुटी टीम

हमले के तुरंत बाद घायल स्टाफ Ganj Police Station पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV Footage के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, रेलवे परिसर में बढ़ाई गई निगरानी

घटना के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

आस्था का उमड़ा महासैलाब! छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुआ मुंगेली, आगर नदी घाट पर दीपों की रोशनी से जगमगाया माहौल

Spread the love

Spread the love    मुंगेली। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।     मुंगेली। लोक आस्था, अटूट विश्वास और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा इन दिनों मुंगेली में पूरे श्रद्धा,…

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!