बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी 52 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Spread the love

पुलिस के सामने बीजापुर में 52 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है। इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने SP और CRPF के अधिकारी के सामने सरेंडर किया है।

इसमें डीव्हीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, डिवीजन, ब्यूरो पार्टी सदस्य, मिलिशिया कमांडर, PLGA और विभिन्न RPC, DAKMS जनताना सरकार पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा DKSZC के साथ AOB (आंध्र ओडिशा बॉर्डर) डिवीजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी से जुड़े कैडर भी शामिल हैं।

माओवादियों में 21 महिलाएं और 31 पुरुष शामिल

पूना मारगेम- पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के तहत साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में जुड़ने का रास्ता चुना है। इन कैडरों पर कुल 1.41 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों में 21 महिलाएं और 31 पुरुष शामिल हैं।

50 हजार रुपए की तत्काल सहायpताp

शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई है। एक जनवरी 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 824 माओवादी मुख्यधारा में लौटे हैं। 1126 गिरफ्तार हुए और 223 माओवादी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं। सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में शांति और विश्वास की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!