श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह से पहले अयोध्या में सुरक्षा कड़ी, पीएम मोदी और सीएम योगी होंगे शामिल

Spread the love

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सोमवार को कोतवाली नगर क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन और तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया।

एसपी विजयवर्गीय ने अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को यह निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में उच्चस्तरीय तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्रीराम मंदिर पहुँचकर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण समारोह में भाग लेंगे।

महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है।

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: मेष और वृषभ को कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love  Aaj Ka Rashifal 24 September 2026     मेष राशिफल   आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही साथ…

    Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज चंद्रमा करेंगे मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। कॉलेज से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!