सन सिटी में डिजिटल अरेस्ट का सनसनीखेज मामला: एनआरआई वृद्धा से 80 लाख की ठगी

Spread the love

शहर के सन सिटी इलाके में साइबर ठगों ने “डिजिटल अरेस्ट” का नाटक रचकर एक एनआरआई वृद्धा से 80 लाख रुपये हड़प लिए। अमेरिका से लौटी पीड़िता शीला सु बाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉल डिटेल्स के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली टीआई नंदकिशोर गौतम के अनुसार, पीड़िता के फोन पर एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए मनीलांड्रिंग जांच का हवाला दिया। इसके तुरंत बाद एक अन्य व्यक्ति ने “जांच अधिकारी” बनकर दोबारा संपर्क किया और कठोर स्वर में कहा कि जांच पूरी होने तक पीड़िता को अपने सभी बैंक खातों की राशि उनके बताए गए खातों में जमा करनी होगी।

धमकियों और भय के चलते शीला सु बाल ने अपने विभिन्न बैंक खातों से कुल 80 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बैंक कर्मचारियों ने उन्हें पैसे न भेजने की सलाह भी दी, लेकिन साइबर ठगों द्वारा पैदा किए गए डर की वजह से उन्होंने किसी की बात नहीं मानी।

रकम भेजने के बाद जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। अब कोतवाली पुलिस साइबर सेल की मदद से कॉल करने वालों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉलर के दबाव में आकर अपनी निजी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!