इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वनडे: 3 दिसंबर के मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू, छात्रों को मिलेगी विशेष छूट

Spread the love

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे इंटरनेशनल (Ind vs SA ODI) मैच को लेकर टिकट बिक्री की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए इस बार टिकटों को विभिन्न श्रेणियों में जारी किया गया है।

छात्रों के लिए विशेष रियायती टिकट की व्यवस्था की गई है। उन्हें मात्र 800 रुपये में टिकट उपलब्ध होगा। छात्र अपनी वैध पहचान पत्र दिखाकर केवल एक ही टिकट खरीद सकेंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार स्टूडेंट टिकट की दर 1000 रुपये से घटाकर 800 रुपये कर दी गई है, जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

ऑनलाइन टिकट बिक्री 22 नवंबर से शुरू होगी। दर्शक आधिकारिक वेबसाइट ticketgini.in के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे। इसके अलावा फिजिकल टिकट की बिक्री 24 नवंबर से शुरू होगी, जिसे रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम से प्राप्त किया जा सकता है।

प्रशासन का कहना है कि इस बार टिकट व्यवस्था को और सुगम बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकें।

  • Related Posts

    नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!