सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, भाजपा नवानगर मंडल ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

सुमर दास की कलम से……✍🏻

अंबिकापुर । 26 जनवरी 2026 को सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी का जन्मदिवस उनके निज निवास अंबिकापुर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नवानगर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सांसद जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिवस समारोह में नवानगर मंडल से भाजपा विधायक प्रतिनिधि बालनाथ यादव, मंडल अध्यक्ष बालीचरण यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुमर दास, सत्यनंद बीसी, सुनीता पैकरा, वीरेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत भी समारोह में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण संगीतमय और उल्लासपूर्ण हो गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!