धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने प्रशासन सख्त, जिले के सभी केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी

Spread the love

सक्ती । जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय हो गया है। किसानों के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोनों प्रशासनिक इकाइयों द्वारा संयुक्त निगरानी व्यवस्था के तहत व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों पर चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, जिससे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद, बिचौलियों की सक्रियता, अवैध लेन-देन अथवा किसानों को परेशान करने संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

खरीदी केंद्रों पर पुलिस बल की नियमित पेट्रोलिंग से किसानों को सुरक्षित, शांत एवं निर्बाध वातावरण उपलब्ध हो रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि धान खरीदी में अनियमितता, भ्रष्टाचार, लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

संयुक्त निगरानी व्यवस्था के अंतर्गत खरीदी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, रजिस्टरों की जांच, टोकन सत्यापन, धान की गुणवत्ता एवं वजन, भंडारण तथा परिवहन प्रक्रिया पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिससे धान खरीदी कार्य में पूर्ण पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि नजर आए, तो तत्काल प्रशासन, पुलिस अथवा कंट्रोल रूम नंबर 07757-233470 पर सूचना दें। प्रशासन ने दो-टूक संदेश दिया है कि जिले में धान खरीदी कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और किसान-हितैषी रहेगा तथा पात्र किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    अंबिकापुर सर्किट हाउस में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, कलाकारों ने दिया “एक देश–एक पौधा” का संदेश

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर, 1 अगस्त2026 सरगुजा सिने आर्ट एसोसिएशन एवं भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 1 अगस्त को अंबिकापुर स्थित…

    करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!