बिलासपुर : शनिचरी रपटा पुल पर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, व्यावसायिक प्रतिष्ठान तोड़े गए

Spread the love

रजिस्ट्री पेपर के बावजूद कई लोगों के घर-दुकान जमींदोज, लोगों में आक्रोश


वर्षों से जीविका चला रहे लोगों पर चला बुलडोजर

बिलासपुर : बिलासपुर शहर के शनिचरी रपटा पुल क्षेत्र में स्थित पुराने सब्जी मंडी रोड पर नगर निगम ने आज दोपहर अचानक बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस क्षेत्र में वर्षों से मकान व दुकान संचालित करनेवालेले व्यावसायिक व्यापारी और स्थानीय लोग अचानक हुई इस कार्रवाई से हैरान रह गए।

बिना मुआवज़ा तोड़े गए रजिस्ट्रीधारी मकान
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों के पास वैध रजिस्ट्री पेपर थे, बावजूद इसके किसी प्रकार की पूर्व सूचना या मुआवज़ा दिए बिना उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इससे प्रभावित परिवारों में भारी आक्रोश है।

सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी
जनता का कहना है कि जब वर्षों से वे यहां व्यापार और निवास कर रहे हैं, तो अचानक इस प्रकार की कार्रवाई अमानवीय है। लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति गहरी नाराज़गी देखी जा रही है और इस मुद्दे पर राजनीतिक हलकों में भी हलचल शुरू हो गई है।

अब देखना होगा शासन-प्रशासन क्या कदम उठाता है
नगर निगम की इस कार्यवाही को लेकर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शासन और जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर क्या स्पष्टीकरण देता है। क्या प्रभावित लोगों को मुआवज़ा मिलेगा या यह मामला कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ेगा?

घटना स्थल:
शनिचरी रपटा पुल, पुराना सब्जी मंडी रोड, बिलासपुर
🕒 समय: आज दोपहर लगभग 12:00 बजे


Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!