पौष्टिक मध्यान्ह भोजन से खिल उठी बच्चों की मुस्कान, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुमान बनी स्वच्छता और अनुशासन की मिसाल

Spread the love

 

 

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा

 

 

 

पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुमान में मध्यान्ह भोजन योजना का प्रभावी संचालन हो रहा है। बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार गर्म, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साफ-सुथरे परिसर, अनुशासित व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण भोजन ने विद्यालय को एक आदर्श उदाहरण बना दिया है।

 

 

 

पोड़ीउपरोड़ा। विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा के संकुल केंद्र तुमान स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शासन की महत्वाकांक्षी मध्यान्ह भोजन योजना का सफल और व्यवस्थित संचालन देखने को मिल रहा है। विद्यालय में छात्र-छात्राएं स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में टिन शेड के नीचे पंक्तिबद्ध बैठकर गर्म और पौष्टिक भोजन ग्रहण कर रहे हैं।

 

विद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार प्रतिदिन समय पर दाल, चावल, सब्जी एवं पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान रसोइयों द्वारा स्वच्छता के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित भोजन मिल सके।

विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था भी आकर्षण का केंद्र है। रंग-बिरंगे विद्यालय भवन के सामने बने चबूतरे और खुले परिसर में बच्चे अनुशासित ढंग से भोजन करते नजर आते हैं, जो विद्यालय की बेहतर व्यवस्थाओं को दर्शाता है।

 

प्रधान पाठक ने बताया कि शासन की आदेशानुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराना विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, शाला प्रबंधन समिति भी नियमित रूप से भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की निगरानी कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

 

 

  • Related Posts

    पाली के बाद अब पोड़ी उपरोड़ा में भी सामने आया मामला, डीईओ ने कहा—“ऐसी वसूली का कोई आदेश जारी नहीं किया गया”; 1500 शिक्षकों से वसूली पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत…

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!