बॉलीवुड वालों में ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने की होड़, 15 मेकर्स ने नाम रजिस्टर कराने के लिए भेजा आवेदन

Spread the love

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जिसे लेकर हर देशवासी भारतीय सेना पर गौर्वान्वित महसूस कर रहा है। इस ऑपरेशन ने बॉलीवुड में भी हलचल मचा दी है। जिसके चलते 15 स्टूडियो और फिल्ममेकर इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाने के लिए टाइटल रजिस्टर कराने की होड़ में हैं।

भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया बल्कि पाकिस्तान के आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों को भी मार गिराया है। भारतीय सेना के इस साहस भरे एक्शन ने पूरे देश में जोश भर दिया है। भारत ने लाहौर और सियालकोट समेत पाकिस्तान के कई शहरों पर जवाबी हमले भी किए।

अब सीमा पर तनावपूर्ण हालात के बीच इसका असर सिनेमा जगत में भी देखने को मिल रहा है। 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हुए हमले की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर आतुर हैं।

बॉलीवुड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कितनी हलचल है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टाइटल को रजिस्टर कराने की होड़ में 15 बॉलीवुड स्टूडियो और फिल्ममेकर्स हैं। यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

रेस में कौन-कौन शामिल?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, पॉलिटिक्स, थ्रिल, सेना के साहस और नारी शक्ति की कहानी बयां करने के लिए सबसे पहले महावीर जैन की कंपनी ने सबसे पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ टाइटल रजिस्टर करवाने के लिए एप्लीकेशन दी थी।

इसके बाद टी-सीरीज, जी स्टूडियोज जैसे फिल्ममेकर्स और डायरेक्टर मधुर भंडारकर और अशोक पंडित भी इस रेस में शामिल हो गए। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि अब तक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए 15 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं और जल्द ही टाइटल पर फैसला हो जाएगा।

भारतीय सेना के साहस को बयां करने को बेकरार बॉलीवुड
ऑपरेशन सिंदूर का टाइटल रजिस्टर कराने की होड़ बॉलीवुड की परंपरा को दर्शाती है, जहां उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और शेरशाह जैसी देशभक्ति और सैन्य अभियानों पर आधारित फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता है। अब बॉलीवुड फिल्म मेकर्स ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना के साहस और नारी शक्ति को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए बेकरार हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का महत्व
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 की रात को शुरू हुआ और 25 मिनट तक चला, जिसमें 24 मिसाइलों से नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। इनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के ठिकाने भी शामिल थे। हमले में 70 आतंकी मारे गए और 60 घायल हुए। भारत ने स्पष्ट किया कि यह हमला सटीक और गैर-उकसाने वाला था, जिसमें पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बॉलीवुड में उत्साह
बॉलीवुड के कई सितारे पहले ही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुशी जाहिर कर चुके हैं और अब फिल्म मेकर्स पर इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाने का उत्साह चरम पर है। मधुर भंडारकर जैसे निर्देशक इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाना चाहते हैं। बॉर्डर (1997) और राजी (2018) जैसी फिल्मों की सफलता को देखते हुए निर्माताओं का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकता है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!