नई दिल्ली : साउथ स्टार जूनियर एनटीआर जल्द ही अयान मुखर्जी की वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे. इस फिल्म में वो पहली बार ऋतिक रोशन के साथ काम करने जा रहे हैं. अभी उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ डिटेल नहीं आई हैं लेकिन एक्टर ने जासूसी एक्शन फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए खुद को फिट कर लिया है. आरआरआर में उनके बॉडी डबल ईश्वर हैरिस ने Mana Stars से बात करते हुए बताया कि एक्टर अपने को-स्टार से मैच करने के लिए ‘डाइट’ पर जा रहे हैं.
ऋतिक रोशन से मैच करने जूनियर एनटीआर ने डाइटिंग की!
ईश्वर से पूछा गया कि क्या वह जूनियर एनटीआर से मिले हैं क्योंकि आरआरआर की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसा मौका नहीं मिला था. उन्होंने खुलासा किया कि वे हाल ही में एक कमर्शियल की शूटिंग के दौरान मिले थे और कहा, “मैं हाल ही में जेप्टो के ऐड की शूटिंग के दौरान जूनियर एनटीआर से मिला था. शूटिंग के दौरान वह थोड़ा कमजोर दिख रहे थे. उस दिन उन्हें बुखार था. वह हाल ही में डाइट भी कर रहे हैं क्योंकि उन्हें ऋतिक रोशन से मैच खाना है. वैसे ऋतिक रोशन से मैच करना खाना आसान नहीं है (हंसते हुए). मैं भी उनकी बराबरी करने की कोशिश नहीं कर रहा, लेकिन मैं फिट रह रहा हूं क्योंकि जूनियर एनटीआर अन्ना (भाई) मुझे इंस्पायर करते हैं.”









