Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

आज मेष राशिवालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान से जुड़ा सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलने की भी संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशिवालों की आज प्रियजन से भेंट हो सकती है। लेकिन आपको व्यावसायिक मामलों के प्रति सचेत रहना होगा। आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं।

  • उपाय- सुबह सूर्य देव को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। साथ ही गाय को 4 रोटी गुड़ के साथ खिलाएं।

मिथुन राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति जितना आप सचेत रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा। इसके अलावा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

  • उपाय- आज बंदरों को गुड़, चना अथवा केला खिलाएं। साथ ही मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

 

कर्क राशि

आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धन से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कर्क राशिवालों को पिता या धर्म गुरु के सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

  • उपाय- सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। जल में हल्दी और चावल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।

सिंह राशि

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यावसायिक यात्राएं फलीभूत होंगी। इसके अलावा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और रिश्तों में निकटता आएगी। लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों को आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।

  • उपाय- आज सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर खिलाएं।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के जातकों की धार्मिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। युवाओं का किसी बात पर मित्रों के साथ समझौता हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। आज यदि आप आर्थिक मामलों में जोखिम नहीं उठाएंगे तो अच्छा रहेगा। कन्या राशि के जातकों के विरोधी परास्त होंगे। लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

  • उपाय- मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन कराएं।

तुला राशि

आज आपको व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। लेकिन रिश्तेदारों के कारण परेशानी हो सकती है। इसके अलावा गलत निर्णय कष्टदायी साबित होंगे। यदि खुद वाहन चलाकर यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधान रहें।

  • उपाय- किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा जीविका के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। पूरे दिन शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। विवाहित जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा करने के लिए आज का दिन शुभ है।

  • उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हर काम में शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा और व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी।

  • उपाय- गाय को 4 आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिलाएं। साथ ही सुबह के समय किसी गरीब को भोजन कराएं।

मकर राशि

माता-पिता संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम रखें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है।

  • उपाय- घायल कुत्ते का उपचार करवाएं और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशिवालों को कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इसके अलावा पड़ोसी से झगड़ा या विवाद होने की भी संभावना है।

  • उपाय- किसी घायल कुत्ते की सेवा करें।

मीन राशि

आज धन, सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक यात्रा के भी योग हैं। इसके अलावा संतान के दायित्व की भी पूर्ति हो सकती है। मीन राशिवालों को शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा और व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

  • उपाय- एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: मेष और वृषभ को कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 24 September 2026     मेष राशिफल   आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही साथ…

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज चंद्रमा करेंगे मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। कॉलेज से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!