Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा किस्मत का सितारा! 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक आज का पूरा भाग्यफल

Spread the love
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय घटनाओं और ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है. आप दैनिक राशिफल के जरिए सभी राशियों का भाग्यफल जान सकते हैं. चलिए जानते हैं कि, आज मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो यहां पढें 9 दिसंबर 2025 का भाग्यफल.
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 9 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग बन रहे हैं. ग्रह स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, देवगुरु बृहस्पति मिथन राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, चंद्र ग्रह कर्क राशि में और सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे.

मेष

कम बोलें अच्छा बोलें. आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है. घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा. निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी. निवेश शुभ रहेगा. यात्रा हो सकती है.

वृषभ

समय की अनुकूलता का आभास होगा. बड़े सौदों के लिए समय शुभ है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. आर्थिक लाभ होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा.विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है.

मिथुन

आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा. दोस्तों के साथ यात्रा होगी. नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा. आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. विवाह प्रयास सफल रहेंगे.

कर्क

दिन की शुरुवात में आलस की अधिकता रहेगी. केरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा. धन प्राप्ति सुगमता से होगी. यात्रा सफल रहेगी. न्याय पक्ष मजबूत होगा.

सिंह

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा. बुजुर्ग जनो को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

कन्या

व्यापारिक नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है. राजकीय सहयोग मिलेगा. उन्नति होगी. अपनों से मनमुटाव हो सकता है.

तुला

अपनी जिम्मेदारी को समझें. गृहस्थ सुख मिलेगा. आज धनलाभ होगा. व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंभ होगा. संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे.

वृश्चिक

अपनी बातों से लोगो का दिल जीत लेंगे. संतान के लिए समय अनुकूल है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य सफल रहेंगे. स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा.

धनु

आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें. कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे.

मकर

न चाहते हुये भी फालतू खर्च बढ़ेगा. मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है. कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें. तीर्थयात्रा संभव है. परिवार के प्रति सजग रहें.

कुंभ

आज किया निवेश शुभ रहेगा. स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. काम की अधिकता रहेगी.झूठ बोलने से बचे.माता के स्वास्थ में कमी आएगी.

मीन

बोलने से पहले सोचे. आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा. कारोबार में विवेक से कार्य करें. लाभ होगा. संतान की चिंता रहेगी. प्रेम प्रसंग के चलते तनाव संभव है. बिजली के उपकरण खरीदने में धन खर्च होगा.

Related Posts

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, इलाज का आश्वासन देकर मुकरने की बात; पीड़ित ने कलेक्टर और श्रम विभाग से लगाई न्याय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!