Aaj Ka Rashifal 22 मई 2026 : मंगल और चंद्रमा बना रहे हैं धन योग, जानिए अपना आज का राशिफल

Spread the love

 

Aaj Ka Rashifal 22 मई 2026

 

 

 

मेष राशिफल

 

आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। 22 जून का दिन आर्थिक क्षेत्र में प्रगति का संयोग बना रहा है। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि से आपको भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आप अपने बिजनेस और कारोबार में नई ऊर्जा और गति देख सकते हैं। आपको अपने साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। फैमिली लाइफ का भी आप आनंद ले पाएंगे। थोडी उलझन के बीच दिन आनंद मे बीतेगा।

मेष राशि के उपाय : लाल चंदन का तिलक करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

 

वृषभ राशिफल

 

आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है।शुक्रवार का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। आप कुछ नया काम कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक योजनाओं को बल मिलेगा। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा और आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। बिजनेस में कमाई होगी और आपकी लव लाइफ मे आज प्रेम की ठंडी फुहार रहेगी।

वृषभ राशि के उपाय : श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और चीनी का दान करें।

 

मिथुन राशिफल

 

आज प्रबंधन क्षमता बेहतर होगी। आज गुरु और शुक्र के गोचर का अनुकूल प्रभाव दिखेगा। आपका मनोबल जो बीते कुछ दिनों से गिरा हुआ था वह बढ़ेगा और आप नई ऊर्जा के साथ काम में आगे बढेंगे। नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। कुछ नई योजना और तकनीक पर भी आप काम शुरू कर सकते हैं। आपकी प्रबंधन क्षमता बेहतर होगी और आप काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि के उपाय : श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

 

कर्क राशिफल

 

आज भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। 22 मई का दिन भावनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करने वाला रहेगा। नौकरी में आपका काम अच्छा रहेगा, आप अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। आपका बजट भी संतुलित रहेगा। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका प्रेमपूर्ण रहेगा। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको अपनी कला का फायदा मिलेगा। वाणी कुशलता से भी आप अपने कारोबार में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आप आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशि के उपाय : रुद्राष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

सिंह राशिफल

 

आपका सामाजिक प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। 22 मई का दिन कूटनीतिक योजनाओं से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका सामाजिक प्रभाव और सम्मान बढेगा। बिजनेस में आप अपने विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को मात दे पाएंगे। खर्च भी आपका बढ़ेगा लेकिन आप इसे मैनेज कर पाएंगे। यात्रा का भी संयोग बनेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। निवेश के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। दूसरों की बातों में आकर धन लगाना हानिकारक हो सकता है।

सिंह राशि के उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

 

कन्या राशिफल

 

आज कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। 22 मई का दिन पूर्व में किए काम का लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका बिजनेस प्लान सफल होगा और सहकर्मियों के सहयोग से आप लाभ का अवसर भी प्राप्त कर पाएंगे नौकरी में आपका प्रभाव बना रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका सामान्य बना रहेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार कुशलता से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रख सकते हैं। घर के बड़ो से आपको सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। लव लाइफ में संयम से काम लें।

कन्या राशि के उपाय : गणेश गायत्री मंत्र- ओम एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। का जप करें।

 

तुला राशिफल

 

आर्थिक मामलों में आपका अटका धन मिल सकता है। आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। नौकरी मे आप अपनी योजना के अनुसार काम कर पाएंगे। आप अपनी कार्यकुशलता से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रख सकते हैं। आपको अपनी कला और व्यवहार कुशलता का भी फायदा मिलेगा। प्रेमी के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। धर्म कर्म के प्रति आपका रुझान बढेगा। रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। शौक श्रृंगार की चीजों पर खर्च करके आपको प्रसन्नता होगी। पड़ोसियों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपका अटका धन मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बना सकता है।

तुला राशि के उपाय : चावल का दान करें, ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

 

वृश्चिक राशिफल

 

आज अपको भाग्य सफलता प्रदान करेगा। 22 मई का दिन शुभ रहेगा। आपको परिश्रम अधिक करना होगा लेकिन आपको अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम भी प्राप्त होगा। आप पिता और चाचा से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी कारोबार में आपको आपका भाग्य सफलता प्रदान करेगा। कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। पूर्व में किए किसी काम का आपको लाभ और सम्मान भी मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम है तो इसमें भी आप सफलता प्राप्त करेंगे। लेकिन कुछ अनचाहे खर्च का भी संयोग बना हुआ है।

वृश्चिक राशि के उपाय : श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

 

धनु राशिफल

 

आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते है। 22 मई का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपकी सोच का दायरा बढ़ेगा और आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपका दिन लाभदायक रहेगा, आप किसी अप्रत्याशित स्रोत से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको कोई ऐसी जानकारी भी मिल सकती है जिससे आप खुश भी होंगे और हैरान भी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आप मनपसंद खानपान का आनंद ले पाएंगे।

धनु राशि के उपाय : श्री गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

मकर राशिफल

 

आज किसी बात से मानसिक तनाव हो सकता है। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका कोई जरूरी काम अटक सकता है जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें नहीं तो सहयोग में कमी महसूस कर सकते हें। वाणी को संयमित रखें नहीं तो किसी से कहासुनी होने की भी आशंका रहेगी। कोई अचानक आने वाला खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकता है। अगर आप लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो राशि से छठे चल रहे गुरु और शुक्र सफलता दिलाएंगे। शुगर प्रभावी व्यक्ति अपनी सेहत के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।

मकर राशि के उपाय : शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।

 

कुंभ राशिफल

 

परिश्रम के बाद भाग्य कामयाबी दिलाएगा। 22 मई का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। आप दीर्घकालीन योजनाओं में धन लगाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। चंद्रमा का संचार राशि से छठे भाव में हो रहा है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। वैसे आपकी लव लाइफ आज अच्छी रहेगी। आप प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। परिश्रम के बाद भाग्य कामयाबी भी दिलाएगा इसलिए जो काम शुरू करें उसे पूरा करें बीच में कई बार मन बेचैन भी हो सकता है, संयम धारण करना होगा।

कुंभ राशि के उपाय : श्री नारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

मीन राशिफल

 

सुख भोग का आनंद ले पाएंगे। आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धि और ज्ञान का पूरा लाभ ले पाएंगे। राशि से पंचम भाव में चंद्रमा आपके भाग्य को भी सपोर्ट करेगा। आर्थिक पक्ष भी आपका संतुलित बना रहेगा। बिजनेस में कमाई बनी रहेगी। सुख भोग का भी आप आनंद ले पाएंगे। लेकिन सेहत के लिए मौसम के अनुरूप आहार विहार अपनाना उचित रहेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त करेंगे। किसी पूर्व परिचित से अनायास ही मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ भी मनोरंजक समय बिता पाएंगे।

मीन राशि के उपाय : जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान दें।

 

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: मेष को मिलेगा बड़ा मौका, जानिए अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 29 September 2026     मेष राशिफल   आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई अटका काम पूरा करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य से…

    Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज चंद्रमा करेंगे मीन से मेष राशि में गोचर, जाने अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 28 September 2026       मेष राशिफल   आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन राहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!