बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक प्लान

Spread the love

दिल्ली में लोकतंत्र के त्योहार का उत्सव चल रहा है। गणतंत्र दिवस होने के बाद अब बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होना है। 27 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होना है। इस दौरान दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। जाम की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार को विजय चौक और उसके आसपास होने वाले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह डायवर्जन मंगलवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान विजय चौक आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

इसके अलावा विजय चौक की ओर जाने वाली कई सहायक सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन बैन रहेगा। इनमें कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाली रायसीना रोड, दारा शिकोह रोड गोलचक्कर से आगे, कृष्णा मेनन मार्ग गोलचक्कर और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर शामिल हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि विजय चौक और रफी मार्ग-कर्तव्य पथ चौराहे के बीच का कर्तव्य पथ भी यातायात के लिए बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और रिहर्सल के दौरान प्रभावित मार्गों से बचें।

यातायात पुलिस ने लोगों को बैन के समय इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इनमें रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड-कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड आदि शामिल हैं। बीटिंग रिट्रीट समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल 27 जनवरी को होने वाला है, जबकि मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जो गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक होगा।

इस बीच, सोमवार को कर्तव्य पथ पर भारत की विशाल सांस्कृतिक विविधता, विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती क्षमताओं और सैन्य पराक्रम का प्रदर्शन देखने को मिला, क्योंकि दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में लोगों ने उत्साह के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।

  • Related Posts

    अंबिकापुर सर्किट हाउस में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, कलाकारों ने दिया “एक देश–एक पौधा” का संदेश

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर, 1 अगस्त2026 सरगुजा सिने आर्ट एसोसिएशन एवं भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 1 अगस्त को अंबिकापुर स्थित…

    करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!