रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर की है। यहां राजन गुप्ता नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घर से निकलकर ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। हालांकि अभी पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि सुसाइड नोट में क्या लिखा है। फिलहाल दोनों मौतों के कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है।







