राजधानी में महिला को 6 लाख रुपए की ठगी का झटका

Spread the love

राजधानी की रावतपुरा फेस 2 कॉलोनी की किरण जैसवार 6 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई। शिकायत के अनुसार, खूशबू सोनी नामक महिला ने कम ब्याज पर मुद्रा लोन और दुकान दिलाने के झांसे में किरण को धोखा दिया।

जानकारी के अनुसार, 2023 में किरण ने पेस्ट्री की छोटी दुकान शुरू की थी। बड़ा दुकान खोलने के लिए खूशबू से चर्चा की, जिसने दावा किया कि एक सप्ताह में बैंक लोन और दुकान दिला देगी। इसके भरोसे किरण ने IDFC बैंक में खाता खुलवाया और सभी चेक खूशबू को सौंप दिए।

लगभग एक साल तक खूशबू ने लोन और दुकान के नाम पर किरण को इधर-उधर घुमाया। बाद में, बस स्टैंड स्थित 17 नंबर दुकान दिखाने के बहाने रजिस्ट्री कराने का झांसा दिया, लेकिन आज तक रजिस्ट्री नहीं हुई। इसके साथ ही, खूशबू ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा कर बैंक से 6 लाख रुपए निकाल लिए, जबकि नवंबर 2023 में 10 हजार रुपए ऑनलाइन भी वसूले।


  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!