आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा

Spread the love

आज का राशिफल : ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। वृषभ राशि में गुरु। कर्क राशि में मंगल। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

आज का राशिफल-
मेष राशि- परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार चल रहा है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार की स्थिति दिन ब दिन सुधर रही है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- एक और दिन बच कर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी लगभग मध्यम। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति थोड़ी गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का शुभ अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा और योजनाओं को कार्य रूप दें। व्यवसाय की स्थिति प्रसार की तरफ है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal, 14 November 2026: मेष-वृषभ समेत 4 राशियों का चमकेगा बिजनेस, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal, 14 November 2026       मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई-बहनों से यदि किसी बात को लेकर…

Aaj Ka Rashifal 12 November 2026: आज चंद्रमा करेंगे वृश्चिक से धनु राशि में गोचर, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 12 November 2026       मेष राशिफल   आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ आप अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!