Aaj Ka Rashifal : 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा आज सोमवार का दिन, पढ़ें राशिफल और जानें उपाय!

Spread the love

मेष राशि

पारिवारिक मामलों में भाग लेकर विवाद को सुलझाएंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

उपाय: सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

पर्सनल रिलेशनशिप में प्यार और देखभाल महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक जोखिम न उठाएं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

नए तरीके से अपनी छवि में परिवर्तन लाएंगे। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव रहेगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन खिलाएं और घायल गोवंश का उपचार कराएं।

कर्क राशि

अति भोग-विलासिता के प्रति सतर्क रहें। निजी सुख में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।

उपाय: किसी जरूरतमंद को आटा, चावल या मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

सिंह राशि

नए विचारों और बदलावों के प्रति ग्रहणशील रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को जल में रोली व चावल डालकर अर्घ्य दें।

कन्या राशि

लोगों के साथ बातचीत में कुशलता प्राप्त होगी। संतान या शिक्षा के मामले में तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और गोवंश का उपचार करें।

तुला राशि

मां और आत्मा के सामंजस्य से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: सुबह किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। किसी केस-मामले में सफलता मिल सकती है।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें और बंदरों को गुड़, चना अथवा केला खिलाएं।

धनु राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

उपाय: सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी पर हल्दी लगाकर खिलाएं।

मकर राशि

यह समय अंतरज्ञान और भावनाओं पर भरोसा करने का है। पुरानी समस्या का समाधान होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

उपाय: कुत्तों को भोजन कराएं और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रह सकती है। पारिवारिक तनाव हो सकता है। रिश्तों में निकटता बढ़ेगी।

उपाय: सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

मीन राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

उपाय: गाय को चार रोटी पर हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 19 June 2026:आज बन रहा ‘हर्ष योग’ और चंद्र-केतु का महासंयोग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 19 June 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए खुशियों और शुभ संकेतों से भरा रहने वाला…

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: आज प्रद्युम्न चतुर्थी पर बन रहा गुरु पुष्य योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 18 June 2026         मेष राशिफल   आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है, मानो एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!