इकलौते बेटे ने मां की हत्या की, छह घंटे तक शव के पास बैठा रहा

Spread the love

भिंड के लहार में दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के जमुहां गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक इकलौते बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटा छह घंटे तक शव के पास बैठा रहा। जब परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे, तब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

मृतका सावित्री देवी (60) पत्नी स्व. मंगल प्रसाद दौहरे अपने इकलौते बेटे रामबाबू दौहरे के साथ रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, रामबाबू की शादी के बाद उसकी पत्नी और मां के बीच लगातार अनबन बनी रही। इस विवाद के चलते रामबाबू की पत्नी सात साल पहले उसे छोड़कर चली गई और दूसरी शादी कर ली।

पत्नी के जाने का दोष रामबाबू अपनी मां को देता था। इसी बात को लेकर सोमवार-मंगलवार की रात दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रामबाबू ने फावड़े से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

छह घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी

जानकारी के अनुसार, यह झगड़ा रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ था। हत्या के बाद रामबाबू छह घंटे तक शव के पास बैठा रहा। मंगलवार दोपहर जब मृतका के देवर बुधु सिंह जाटव को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!