उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिंदू नववर्ष पर की महाआरती, भव्य झांकी और राम दरबार के दर्शन किए

Spread the love

कवर्धा । उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा आज हिंदू नववर्ष के पावन पर्व पर एकता चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भारत माता और नव दुर्गा माता की महाआरती की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। शहर में हिंदू नववर्ष को लेकर हर्षोल्लास का माहौल रहा। विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें राम दरबार, भगवान शिव, राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक स्वरूपों की अद्भुत प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने झांकियों स्वागत किया और भगवान शंकर से आशीर्वाद प्राप्त किया।

उपमुख्यमंत्री ने आयोजन समिति के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को सहेजने का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें अपने धार्मिक मूल्यों को समझने और समाज में प्रेम, एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।हम अपनी समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष  कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,  मनीराम साहू,  अतुल देशलहरा, पोखराज परिहार,  निशांत झा, पार्षद अजय ठाकुर,  योगेश चंद्रवंशी, दीपक सिंहा,  बिहारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

रंगोली सजाकर, ध्वज फहराकर और भजन-कीर्तन कर नववर्ष का स्वागत किया।

नगरवासियों ने जगह-जगह रंगोली सजाकर, ध्वज फहराकर और भजन-कीर्तन कर नववर्ष का स्वागत किया। इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। उपमुख्यमंत्री ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए जनसहयोग का आह्वान किया।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!